निःस्वार्थ श्री श्याम सेवा परिवार 4 मार्च को करेगा सातवें श्री श्याम फाग महोत्सव का आयोजन 

0

थांदला। निःस्वार्थ श्री श्याम सेवा परिवार के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया की पिछले छः वर्षों से लगातार फाग महोत्सव आयोजित करता आया हैं यह उनका सातवां श्री श्याम फाग महोत्सव हैं ,  इस वर्ष भी प्रतिवर्ष अनुसार धुलेटी पर  ( 4 मार्च 2026 ) को प्रातः 10:00 बजे सातवें श्री श्याम फाग महोत्सव आयोजित करेगा , जिसमें बाबा श्याम का भव्य दरबार लगेगा , अखंड ज्योत दर्शन , बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार , इत्र व पुष्प वर्षा का आयोजन होगा , साथ ही सभी मिलकर बाबा श्याम के साथ रंगो व पुष्पों की होली खेलेंगे , साथ ही आप सभी भी सह परिवार सादर आमंत्रित हैं । और साथ ही फाल्गुन माह के 30 दिन तक लगातार निःस्वार्थ श्री श्याम सेवा परिवार द्वारा घर – घर कीर्तन किया जा रहा हैं उसका भी समापन होगा , आपको बताते हुए हर्ष होगा कि निःस्वार्थ श्री सेवा परिवार  नगरवासियों के सहयोग से कई कीर्तन नगर में करता आया है । नि:स्वार्थ श्री श्याम सेवा परिवार आप सभी से अनुरोध करता हैं की आप सभी भी इस आयोजन में पधारकर आयोजन को सफल बनावें ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.