रितेश गुप्ता@थांदला
थांदला नगर में भगोरिया महोत्सव के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सपत्नी शिरकत की। नगर में भगोरिया की गेर निकाली जिसमें जबरदस्त जन सैलाब उमड़ा। स्थानीय हेली पैड पर सीएम शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ थांदला पहुंचे।
हेली पैड पर क्षेत्रीय सांसद गुमान सिंह डामोर, भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक, अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर, वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वास सोनी, नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, मंडल अध्यक्ष गोलू उपाध्याय, युवा मोर्चा से संजय भाबर सहित नगर एवं जिले के भाजपा पदाधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सीएम शिवराज सिंह चौहान का स्वागत किया। यहां से शिवराज सिंह चौहान रेस्ट हाउस पहुंचे जहां पर उन्होंने जिले का पारंपरिक परिधान पहना, प्रदेश मंत्री संगीता सोनी ने सीएम शिवराज सिंह चौहान की पत्नी को झाबुआ जिले के पारंपरिक वेशभूषा में एवम गहनों से तैयार किया।

यहां से काफिला बाईपास होते हुए पुरानी मंडी पहुंचा। बीच में नगर परिषद कार्यालय पर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, युवा भाजपा नेता राजेश वसुनिया ने ग्राम रुंडीपाड़ा में भाजपा नेता विश्वास सोनी एवं प्रदेश मंत्री संगीता सोनी ने स्वागत किया। जगह जगह स्वागत के उपरांत मुख्य कार्यक्रम स्थल पुरानी मंडी पहुंचे, जहां पहुंचते ही सी एम शिवराज सिंह चौहान एवं उनकी पत्नी साधना सिंह ने भगोरिया नृत्य कर रहे दलों के साथ जमकर नृत्य किया । जिसे देखकर उपस्थित जन समुदाय झूम उठा। जिसके उपरांत खुली जीप में आदिवासी समाज का अभिवादन करने हेतु सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रोड शो किया, खुली जीप में सीएम शिवराज सिंह चौहान, साधना सिंह चौहान, सांसद गुमान सिंह डामोर, प्रदेश मंत्री संगीता सोनी उपस्थित रहे।
फूलों से जगह-जगह किया स्वागत
रोड शो के दौरान पर पग पग नगर के विभिन्न समाज जनों, जनप्रतिनिधियों एवं संस्थाओं ने पुष्प माला वर्षा कर जबरजस्त स्वागत किया। जिस मार्ग से शिवराज सिंह चौहान का काफिला गुजर रहा था, वह पूरा मार्ग फूलों से सन गया था। रोड शो के दौरान, पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य करती युवतियां एवं युवक, ढोल मादल एवं अंचल से भगोरिया मनाने आया आदिवासी समाज का जनसैलाब ने थांदला के भगोरिया पर्व को ऐतिहासिक बना दिया। रोड शो के दौरान विभिन्न जनजाति मंच द्वारा, रामायण मंडल, ब्राह्मण समाज, वाल्मीकि समाज, राठौड़ समाज, क्रिश्चन समाज, बोहरा समाज, जैन समाज, नेचुरल गोल्ड परिवार, संस्कार परिवार एवम व्यापारी दिनेश सोलंकी निवास, भंसाली चौराहे पर व्यापारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनिल भंसाली, युवा मोर्चा के महामंत्री प्रांजल भंसाली पर स्वागत किया एवम नगर के प्रमुख मार्गो से मांस मटन की दुकानें हटा कर विशेष स्थानो पर लगवाने हेतु ज्ञापन दिया। अध्यापक संघ, बार एसोसिएशन के द्वारा भी ज्ञापन सौंपा गया।

