गायत्री परिवार द्वारा कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया

0

रितेश गुप्ता

थांदला। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित थांदला में तीन दिवसीय कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके चलते थांदला विधानसभा के गायत्री परिवार  द्वारा कौशल शिविर का शुभारंभ किया गया। साथ ही जन चेतना यात्रा दत मंदिर से निकली व नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई सजय कॉलोनी पहुंची। 

यात्रा में भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर, वरिष्ट भाजपा नेता दिलिप कटारा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, पूर्व मंडी अध्यक्ष मन्नू डामोर, जिला जनपद सदस्य राजेश वसूनिया,  भाजपा महामंत्री सुनील पणदा उपस्थित रहे।  गायत्री परिवार के चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, अंतर सिंह रावत, कमलनयन पटेल ने जानकारी देते हुवे बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य नारी सशक्तिकरण का आयोजन होगा। वेद माता गायत्री की साधना करने से हमारा मनोबल पढ़ाई में मन स्थिर रहता है । हमेशा हमारे ईस्ट देव की आराधना करना चाहिए साथ ही व्यतिगत निर्माण सफल जीवन की दिशा किशोरावस्था औरआधुनिक जीवन शैली,जीवन लक्ष्य, जीवन निर्माण,आत्म रक्षा, अद्यात्मक गुरु आदर्श नारियां की सनातन धर्म परम्परा को बनाए रखने के लिए कौशल विकास करने का मुख्य उद्देश्य है। इस आयेजन को सफल बनाने के समिति के कमलेश वास्कले, लखनदास बैरागी ,जयेन्द्र शर्मा,ललित कीर,राजेश शर्मा, व महिला मंडल की सहभगिता रही इस आयोजन को नगर की जनता को अपनी सहभागिता बनाने की अपील की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.