​न्यू हाइट्स पब्लिक स्कूल में हिंदू नववर्ष और गुड़ी पड़वा की धूम, नवाचार के साथ घोषित हुआ वार्षिक परिणाम

0

अर्पित चोपड़ा, खवासा 

न्यू हाईट्स पब्लिक स्कूल ने हिंदू नववर्ष एवं गुड़ी पड़वा को संस्था के विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर मनाया। बच्चों तक अपनी सांस्कृतिक धरोहर पहुँचाने के उद्देश्य के साथ संस्था ने इस थीम को चुना।

संस्था द्वारा सबसे पहले अभिभावकों का तिलक लगाकर स्वागत किया। उसके बाद माँ सरस्वती की पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बोर्ड कक्षाओं को छोड़कर अन्य सभी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले छात्रों को संस्था ने रिजल्ट के साथ उपहार देकर सम्मानित किया। इस दौरान हिंदू नववर्ष एवं गुड़ी पड़वा के बारे में जानकारी दी गई।

संस्था ने नवाचार करते हुए इंट्री गेट से संस्था भवन तक नववर्ष, गुड़ी पड़वा, नारी सशक्तिकरण एवं जागरूकता संदेश लिखे बोर्ड लगाए गए। अभिभावक एवं विद्यार्थी काफ़ी रुचि के साथ इस रोचक जानकारी को पढ़ते एवं सराहना करते नजर आए। गुड़ी पड़वा और नववर्ष पर नीम का रस पीने की परंपरा के तहत संस्था द्वारा आगंतुकों को लिए नीम के रस का स्टॉल भी लगाया। बच्चों के लिए सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया था जिसको लेकर बच्चे उत्साहित दिखे। संस्था प्रबंधन ने आगामी सत्र की तैयारियों की जानकारी देते हुए आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। संचालन संदीप जादौन ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.