लोडिंग वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल; 2-3 गंभीर

अर्पित चोपड़ा, खवासा

खवासा चौकी अंतर्गत कडीकुआ गांव में लोडिंग वाहन पलटी खा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी अनुसार ग्राम मादलदा का लोडिंग वाहन MP43L3378 खवासा आ रहा था इसी दौरान दुर्घटना हो गई।

पुलिस के अनुसार वाहन में ग्रामीण सवार थे। जिनमें से 2-3 गंभीर रूप से घायल हो गए और अन्य घायल हो गए। सूचना मिलते ही खवासा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल और गंभीर घायलों को 4-5 एम्बुलेंस से उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। दुर्घटना का कारण फिलहाल ज्ञात नहीं हो पाया है।

Comments are closed.