खवासा सोसायटी में गेहूं पंजीयन एवं तुलाई केंद्र शुरू करने की मांग, थांदला विधायक ने उठाया मुद्दा

0

अर्पित चोपड़ा, खवासा

खवासा क्षेत्र के किसानों को समर्थन मूल्य गेहूं पंजीयन एवं तुलाई में आने वाली समस्या को लेकर थांदला विधायक वीरसिंह भूरिया ने कलेक्टर झाबुआ को पत्र लिखा है। विधायक ने कलेक्टर को पत्र में लिखा कि खवासा क्षेत्र में गेहूं का उत्पादन अधिक होता है किंतु समर्थन मूल्य पंजीयन एवं खरीदी केन्द्र नहीं होने से किसानों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। विधायक ने लिखा कि क्षेत्रवासियों द्वारा बार-बार इस बाबद माँग की जाती है। किसानों की समस्या और माँग को देखते हुए खवासा सोसायटी पर पंजीयन एवं तुलाई केंद्र शुरू किया जाना चाहिए ताकि किसानों को राहत मिल सके।

किसान एवं विधायक प्रतिनिधि कमलेश पटेल ने बताया कि खवासा सोसायटी पर पंजीयन एवं तुलाई केंद्र होना चाहिए। केंद्र नहीं होने से किसान पंजीयन और बिक्री के लिए बामनिया जाने को मजबूर होते है। किसानों की मांग को पूरा करने के लिए विधायक ने कलेक्टर को पत्र लिखा है। पत्र मैंने स्वयं कलेक्टर कार्यालय जाकर दिया है। संबंधित पत्र की जानकारी खाद्यान विभाग के अधिकारी को भी दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.