एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण

थांदला। स्वच्छ पर्यावरण, सुंदर पर्यावरण, एवं स्वस्थ पर्यावरण की जागरूकता के तहत चलाए जा रहे अभियान एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत संस्कार पब्लिक स्कूल में  बच्चों से पौधारोपण करवाया गया। पर्यावरण में वृक्षों की महती भूमिका को समझाते हुए सभी कक्षा वर्ग के विद्यार्थियों ने अपने समूह के साथ पौधारोपण किया। इसी के साथ विद्यालय में एक अन्य गतिविधि के दौरान  रासायनिक उर्वरक एवं रासायनिक कीटनाशकों का उपयोग कृषि में होना चाहिए तथा मोबाइल शिक्षा में सहायक या अवरोधक विषयों पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर उक्त दोनों विषयों पर पक्ष और विपक्ष में अपने विचार बड़े ही सुंदर तरीके से रखे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की छात्राओं सोनम जायसवाल, संजल असाड़ा एवं शिक्षिका ज्योति सोनी ने किया।

Comments are closed.