for jhabua live ritesh gupta
थांदला। विगत 11 वर्षो से प्रतिवर्ष होने वाले अखिल भारतीय रामायण मेला इस वर्ष 30 मई से प्रारंभ होगा। रतलाम से संबद्ध अखिल भारतीय रामायण मेले का विराट आयोजन का नगर में शुभांरभ मां पदमावती के तट पर स्थित वैकुंठधाम गुरूद्वारा की नंदन वाटिका मे होगा। आयोजन समिति के संयोजक नारायण भट्ट ने बताया कि आयोजन 30 मई से प्रारंभ होकर 3 जून तक चलेगा। प्रतिदिन रात्रि 7.30 बजे से संतप्रवचन व समधुर भजनो की प्रस्तुति होगी । इस वर्ष अभा रामायण मेले में कामदगिरी पीठाधीश्वर श्री 1008 श्री रामस्वरूपाचार्य महाराज चित्रकुटधाम, पं जयप्रकाशजी मिश्र इलाहाबाद उप्र तथा साध्वी समीक्षादेवी झांसी उप्र अपने श्रीमुख से मानस की गंगा प्रवाहित करेगे साथ ही क्षेत्र के प्रसिद्ध भजन सम्राट जनकजी रामायणी व साथी प्रतिदिन समधुर भजनो की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम के मुख्य यजमान झाबुआ सीसीबी चेयरमैन गौरसिंह वसुनिया रहेंगे। आयोजन समिति ने नगर की धर्मप्रेमी जनता से संस्कार निर्माण के इस ज्ञानयज्ञ मे सपरिवार पधारने का आग्रह किया ।
Trending
- बेमौसम तेज बारिश और हवा से खेतों में खड़ी फसलें आड़ी हुई
- पुलिस थाना प्रांगण में हुई शांति समिति की बैठक, आगामी त्योहारों की व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा
- बेमौसम बारिश और आंधी से खेतों में बिछी गेहूं की फसल, किसानों की साल भर की मेहनत चौपट
- आगामी त्योहारों को लेकर बखतगढ़ थाने में शांति समिति की बैठक संपन्न
- चंद्रशेखर आजाद नगर में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने किया दौरा
- ओवैस मेटल एंड मिनिरल प्रोसेसिंग लिमिटेड के बाहर फिर हुआ एक बार मजदूरों का धरना प्रदर्शन
- मकान में आग लगने से घर में सारा सामान जल कर हुआ राख
- बेमौसम बारिश और हवा ने फसलों को खेतो में बिछाया, किसान चिंतित
- विशाल रावत अनुसूचित जनजाति मोर्चा मध्य प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोनीत
- नन्हे रोजेदारों ने उत्साह के साथ रखा पहला रोजा
Next Post