रितेश गुप्ता, थांदला
नगर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। थांदला यूथ के तत्वाधान में निकाली गई तिरंगा यात्रा नगर के दशहरा मैदान से प्रारंभ हुई जिसमें नगर के युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। हाथ में तिरंगा लिए हुए चल रहे समस्त युवा और डीजे की धुन पर नाचते हुए लहराते हुए तिरंगा पूरे नगर में निकली। तिरंगा यात्रा में आकर्षण का केंद्र रहा तिरंगा यात्रा दशहरा मैदान, जवाहर मार्ग, आजाद चौक, सरदार पटेल मार्ग, गांधी चौक, कुम्हारवाङा चौराहा होते हुए ऋतुराज कॉलोनी के कालिका माता मंदिर पहुंचा जहां पर भारत माता की भव्य आरती उतारी गई जिसके पश्चात आयोजन का समापन हुआ। थांदला यूथ के द्वारा निकाली गई इस तिरंगा यात्रा का पूरे नगर में सराहना की गई। क्योंकि यह कि तिरंगों से सजी यात्रा का पहला आयोजन था वह नगर वासियों ने प्रतिवर्ष इसी तरह के आयोजन किए जाने का मकसद युवा जनरेशन को प्रेरित करना है।
)