झाबुआ लाइव डेस्क
मदरानी से हितेन्द्र पंचाल
स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत छितरी हुई बसाहट में फलियों में बसे सबसे कम साक्षरता दर वाले झाबुआ जिले में स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता आई है उसी का परिणाम है कि आदिवासी जिले में निरंतर एक के बाद एक गॉव में लोगो ने सहर्ष आगे आकर अपने घरो में शौचालयों का निर्माण करवाया एवं उनका उपयोग भी कर रहे है। फलस्वरूप आमलियामाल ग्राम पंचायत, आमलियामाल खुले में शौच मुक्त घोषित किया गया। खुले में शौच मुक्त होने से ग्रामीण समुदाय में खुशी की लहर देखने को मिली और ग्राम पंचायत स्तर पर गौरव यात्रा निकाली गई, गौरव यात्रा से समुदाय ने अपने आप को गौरवांन्वित महसूस किया। आमलियामाल ग्राम पंचायत के फलिये में खुले में शौच मुक्त होने पर गौरव यात्रा निकाली गई। गौरव यात्रा में गामीणों ने ढोल ढमाको के साथ नाचते हुवे अपने खुशी व्यक्त की। गोैरव यात्रा में विधायक कलसिंह जी भाभर ,सीईओ जनपद पंचायत यादव , भाजपा मण्डल अध्यक्ष मुकेश मेहता ,स्यामा ताहेड बहादुर भाभर, जी ,Bc राजनी मेड सचिव लक्ष्मण सिंह चौहान ,सहायक सचिव गौरव पंचाल, सरपंच पागु मुनिया।जनप्रतिनिधि, ग्रामीणों ने भाग लिया एवं सभी को स्वच्छता का संदेश दिया।
Trending
- संत श्री कमल किशोरजी नागर को मिली जान से मारने की धमकी, हिंदू समाज ने बोरी थाने में ज्ञापन सौंपा
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का 11 सितंबर को करेंगे शुभारंभ
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया कड़ा एक्शन, दिए मामले की न्यायिक जांच के आदेश
- 65-75 लाख की सरकारी सहायता लेने के बाद, क्या गरीब मरीजों का इलाज रोकना जायज है?
- सर्पदंश से मृत महिला के शव को लेकर भटकते रहे परिजन
- डेकाकुंड में नई यात्री ट्रेन सेवा का शुभारंभ, विधायक सेना महेश पटेल हुईं शामिल
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया डेकाकुंड रेलवे स्टेशन का वर्चुअल शुभारंभ
- गौ-रक्षक संत को जान से मारने की धमकी, हिन्दू समाज में आक्रोश; मुख्यमंत्री से की कठोर कार्रवाई की मांग
- अभय मूणत सर्वानुमति से श्री संघ अध्यक्ष मनोनीत
- सांसद अनिता नागरसिंह चौहान ने 1.19 करोड़ रुपए की लागत से 10 विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
Prev Post