झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- दशा नागर समाज द्वारा हाटकेश्वर जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। अवसर पर भगवान हाटकेश्वर महादेव की नगर मे शोभयात्रा निकाली गई जो बांके बिहारी मंदिर से प्रांरभ होकर नगर के प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई। हाटकेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में रथ में विराजित भगवान हाटकेश्वर महादेव की समाजजनों द्वारा अपने घर आंगन प्रवेश पर पूजा अर्चना की। हाटकेश्वर महादेव मंदिर पर भगवान की महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन किया गया। अवसर पर समाज के वरिष्ठ बंशीधर नागर, सुभाष चन्द्र नागर, हीरालाल नागर, केसरीमल नागर, रमेशचन्द्र नागर, मोहनलाल नागर, शांतिलाल नागर, जानकीलाल नागर, मुरलीधर हजारीमल नागर, मुरलीधर हीरालाल नागर, गोपीकिशन नागर,वासुदेव नागर, वासुदेव मोदी समेत बड़ी संख्या समाज की महिला पुरुषों ने उपस्थित होकर धर्मलाभ लिया।
Trending
- बाइक और बस की भिड़ंत में पति-पत्नी की मौत, टक्कर के बाद बस पलटी
- राजेंद्र बैरागी को बनाया चंशेआ नगर का बीईओ, कलेक्टर ने जारी किए आदेश
- आलीराजपुर जिले को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने हेतु जयस ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
- आलीराजपुर पुलिस बल के तीन उप निरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली
- संत श्री कमल किशोरजी नागर को मिली जान से मारने की धमकी, हिंदू समाज ने बोरी थाने में ज्ञापन सौंपा
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का 11 सितंबर को करेंगे शुभारंभ
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया कड़ा एक्शन, दिए मामले की न्यायिक जांच के आदेश
- 65-75 लाख की सरकारी सहायता लेने के बाद, क्या गरीब मरीजों का इलाज रोकना जायज है?
- सर्पदंश से मृत महिला के शव को लेकर भटकते रहे परिजन
- डेकाकुंड में नई यात्री ट्रेन सेवा का शुभारंभ, विधायक सेना महेश पटेल हुईं शामिल