कुंवर हर्षवर्धन सिंह परिहार, राणापुर
पूज्यपाद दादा गुरुदेव श्रीमद राजेंद्र सूरीश्वरजी महाराजा के स्वर्गारोहण के द्विशताब्दी वर्ष के शुभारंभ के अवसर पर राणापुर में भव्य ‘भाव यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। यह गरिमामयी आयोजन साध्वी श्री अनंतदृष्टा श्रीजी की पावन निश्रा में संपन्न होगा।
आयोजन का विवरण और प्रेरणा
पुण्यसम्राट युग प्रभावक आचार्य श्रीमद जयंतसेन सूरीश्वरजी के दिव्य आशीर्वाद एवं नंदन गच्छाधिपति आचार्य श्री नित्यसेन सूरीश्वरजी की प्रेरणा से नूतन वर्ष के उपलक्ष्य में श्री सोहनलाल जी सौभागमल जी सेठ परिवार द्वारा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। 20 मार्च को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में भाव यात्रा, मुमुक्षु बहुमान एवं स्वामी वात्सल्य का लाभ प्राप्त होगा।
