राणापुर मंडल में दीनदयाल प्रशिक्षण अभियान में 8 सत्रों में 85 कार्यकर्ताओं ने सीखी पार्टी की रीति-नीति

0

कुंवर हर्षवर्धन सिंह परिहार, राणापुर

भारतीय जनता पार्टी राणापुर मंडल का 2 दिवसीय  पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण संपन्न हुआ।  दो दिनों से जारी प्रशिक्षण शिविर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में सक्रियता बढ़ी। 

शुरुआत में कार्यकर्ताओं का ऑनलाइन पंजीयन किया गया। जिसमें युवा मोर्चा अध्यक्ष विश्वास जैन आईटी सेल प्रभारी शुभम तुवरिया एवं जयेश तुवरिया  व कार्यालय मंत्री अविनाश पंडया ने पंजीयन प्रक्रिया पूरी की। प्रशिक्षण का शुभारंभ वरिष्ठ नेता मनोहर सेठिया, मांगीलाल दुर्गेश्वर, श्रीपाल पंचाल, राधाकिशन राठौड़, जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर नायक, मंडल प्रभारी जिला महामंत्री विजय चौहान ,नप अध्यक्ष दीपमाला दिलीप नलवाया आदि की उपस्थिति में हुआ। सभी ने भारत माता  व पार्टी के पितृ पुरुषों पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीरों के समक्ष दीप प्रज्वलित किया।  वरिष्ठ नेताओं का पार्टी दुपट्टे से सम्मान मंडल अध्यक्ष कमलेश नायक, उपाध्यक्ष कमलेश नाहर, महामंत्री राजू ठाकुर,संचित कटारिया सहित सरपंचों ने किया।

प्रशिक्षण शिविर पार्टी  संगठन द्वारा तय किये अनुसार हुआ।  शिविर में वक्ताओं ने 8 सत्रों की पाठशाला में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए पार्टी की विशेष रणनीति पर जोर दिया । शासन की योजनाओं के साथ हर घर सरकार के कार्यों की जानकारी पहुंचाने की बात बताई गई । इस अवसर  पर पूरे जोश के साथ विपक्ष को जवाब भी देने की बात बताई गई । 

अलग अलग विषय पर हुआ मंथन

​​प्रशिक्षण के दौरान अलग-अलग सत्रों में अनुभवी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं के सामने भविष्य की रूपरेखा रखी। उद्घाटन सत्र के बाद प्रथम सत्र हुआ।जिसमें वैचारिक अधिष्ठान विषय पर पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेष दुबे ने विस्तार से प्रकाश डाला। द्वितीय सत्र में पूर्व जिला महामंत्री कृष्णपाल सिंह राठौर ने भाजपा के इतिहास की सम्पूर्ण जानकारी दी।  कार्य विस्तार की दृष्टि विषय पर तीसरे सत्र में पूर्व विधायक कलसिंह भाभर ने संगठन के फैलाव पर जोर दिया।  सोमसिंह सोलंकी ने सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को समझाया। रामेश्वर नायक ने जनहितकारी योजनाओं के तकनीकी पहलुओं को रखा। पार्टी की कार्य पद्धति पर जिलाध्यक्ष भानु भूरिया ने जानकारी प्रदान की।  दूसरे दिन 2 सत्र के पश्चात प्रशिक्षण का समापन हो गया।  दिपेश सकलेचा ने ‘बूथ प्रबंधन’ और ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए जमीनी जुड़ाव का मंत्र दिया।  आई टी से जुड़े अर्पित  काटकानी ने कार्यकर्ताओ को विस्तार से जानकारी दी।

प्रशिक्षण में पार्टी संगठन से जुड़े विभिन्न मोर्चो के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। पार्टी के झाबुआ जिला प्रभारी राजेंद्र सिंह राठौर ने प्रशिक्षण का निरीक्षण किया।जिला महामंत्री गौरव खंडेलवाल, राजेश वसुनिया माया सोलंकी ,दिलीप नलवाया, कांतिलाल प्रजापत,जिला मंत्री लालचंद गाहरी कनु प्रजापत,रौनक सोनी, आशीष सोनी,सुरेश वागुल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।संचालन दिनेश आसरमा ने किया।आभार मंडल अध्यक्ष कमलेश नायक ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.