पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी, नरेंद्र मोदी विचार मंच भारत के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

0

कुँवर हर्षवर्धन सिंह परिहार, राणापुर 

अविभाजित झाबुआ जिले में दो बार तथा झाबुआ जिले में एक बार भाजपा जिलाध्यक्ष का दायित्व निभा चुके वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहर सेठिया को नरेंद्र मोदी विचार मंच भारत का प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार शाखला द्वारा की गई।

 

मनोहर सेठिया लंबे समय से संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहे हैं और विपरीत परिस्थितियों में भी संगठन को मजबूती प्रदान करने का व्यापक अनुभव रखते हैं। उनके नेतृत्व में पूर्व में भी संगठन ने जिले में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

नरेंद्र मोदी विचार मंच भारत का मुख्य उद्देश्य देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रवाद, विकास और मां भारती के प्रति समर्पण के विचारों को जन-जन तक पहुंचाकर जन-जागृति अभियान चलाना है। संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मनोहर सेठिया की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन प्रदेश में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ओर नेताओं एवं शुभचिंतकों ने श्री सेठिया शुभकामनाएं दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.