झाबुआ लाइव के लिए राणापुर से मयंक गोयल की रिपोर्ट-
ग्राम रूपाखेडा में ग्राम संसद का तीन दिवसीय आयोजन ग्राम उदय से भारत उदय ग्राम रूपाखेडा में अध्यक्ष संतु परमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। ग्राम संसद में ग्रामीणों को कई योजनाओ की जानकारी दी। रविवार को बैठक में प्रमुख रूप से बीपीएल सूची इंदिरा आवास की सूची व समग्र आईडी सूची द्वारा अपने अपने विभाग की लाभान्वित हितग्राहियों की सूची वाचन किया गया एवं शासन विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही साथ हितग्राहीमूलक योजना के आवश्यक कार्य भी लिए गय। ग्राम संसद में कृषि क्रार्य योजना का निर्माण लिया गया जिसमे फसलवार खरीफ रबी बीज की मांग प्राप्त की गई अन्तरवर्तीय फसलों को बढ़ावा देने संबंधी चर्चा की गई तथा ग्राम पंचायत विकास प्लान अन्तर्गत निम्न लिखित बिन्दु पर चर्चा की गई जो इस प्रकार सीसीसी रोड निर्माण, सार्वजनिक कूप नवीन निस्तार तालाब निर्माण, खेत सड़क रोड, पुलिया सार्वजनिक भवन, हैंडपंप रिपेयरिंग स्टाप डेम, श्मसान घाट विद्युत पोल, स्टाप डेम गहरीकरण, कपिलधारा की जानकारी नोडल अधिकारी दौलतसिंह पंवार ने दी। इस मौके पर पटवारी जितेंद्र राठौड़ पटवारी, सचिव कान्तिलाल भेडिय़ा, गणपत रोझ, मांगीलाल डामोर, सतु परमार, सरपंच लालू वाखला, उपसरपच सोमला परमार आदि ग्रामीण उपस्थित थे।
Trending
- गणेश जी की आरती में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, भक्ति के साथ राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम
- रिहायशी इलाके में कथित अवैध शराब के ठिकानों को हटाने की मांग, रहवासियों ने SDM को सौंपा आवेदन
- चंद्रशेखर आजाद नगर में डोल ग्यारस पर खाटू श्याम बाबा का भव्य कीर्तन आयोजित
- डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ निकला भगवान का डोला
- शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, शिक्षा के बिना कोई भी देश समुचित विकास नहीं कर सकता : जय पाटीदार
- श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु
- डोल ग्यारस पर भक्ति के रंग में रंगा पेटलावद, राठौड़ समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
- कुफा यूनिवर्सिटी ने सूरत में दाउदी बोहरा लीडर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब को मानद डॉक्टरेट प्रदान की
- जोबट में खाद्य विभाग का निरीक्षण, जगदीश किराना स्टोर से लिए पांच सैंपल
- सूर्य क्लब झिरवादिया के तत्वावधान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया
Prev Post
Next Post