सलमान शैख़@ पेटलावद
क्षैत्र में गर्मी कहर बरपा रही हैं। कुछ दिनों पहले तक खिलखिला रहे लोगों के चेहरों पर अब पसीना छलक रहा है। शहर में पड़ रही गर्मी ने सबको झुलसा कर रख दिया है। इससे बचने के लिए कुछ लोगों ने तो पंखे भी चलाना शुरू कर दिए हैं। मार्च माह खत्म होने से पहले हीं गर्मी ने दस्तक दे दी है और पारा 38 के पार जा चुका है। यह देख कर साफ लगता है कि इस साल गर्मी गत वर्षों से कहीं ज्यादा पड़ेगी। आशंका जताई जा रही है कि पिछले सभी रिकॉर्ड टूट सकते हैं। इसके पीछे की वजह ग्लोबल वार्मिंग, बार-बार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय शहरी कारक जिम्मेदार हैं। मार्च के महीने में पिछले 10 साल में इतनी गर्मी नहीं पड़ी है।
गुरूवार को भी यह रहे हाल:
शहर में गुरूवार को मौसम को भी मिजाज गर्म हो गया। यह दिन नए साल का सबसे गर्म दिन रहा। आलम यह था कि दिन का पारा 38 डिग्री पार चला गया। गुरूवार को सुबह से ही धूप चटकने लगी थी। दोपहर में उमस से भी लोग परेशान रहे। इधर, शहर में सुबह नौ बजे के बाद धूप अब असहनीय होने लगी है, जो दोपहर 5 बजे तक रहती है। दोपहर में तो सडक़ें सूनी होने लगी है। राहगीर और बाइक चालक तो चेहरे पर सनग्लास और सिर पर स्कार्फ बांधने लगे हैं। घरों में दिनभर कूलर और एसी चलने लगे हैं। मार्च महीने में ही मैदानी इलाकों में जोरदार गर्मी पडने लगी, इस साल एक से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा तापमान रह सकता है और पारा 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार फिलहाल कहीं कोई पश्चिमी विक्षोभ नहीं है। मौसम पूरी तरह से शुष्क है। इसलिए अब गर्मी बढऩे लगी है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में और तेज गर्मी पड़ेगी।
Trending
- पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
- क्या 3.90 करोड़ की लागत से बना स्कूल भवन में संचालित होगा नवीन सत्र?
- अनुशासन और शिक्षा जीवन का आधार है जो हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है : तहसीलदार बघेल
- तेज रफ्तार कार घर में घुसी, एक युवक घायल
- डीआईजी द्वारा आम्बुआ थाने को ISO प्रमाण पत्र से नवाजा गया
- पार्षद का फूटा गुस्सा! नगर परिषद में मचा हड़कंप, वार्ड 08 की पार्षद खुशबू बघेल ने इंजीनियर को हटाने की मांग की
- वेतन नहीं मिलने से नाराज सफाई कर्मी हड़ताल पर, नगर में कचरे और गंदगी का अंबार
- उदयगढ़ के 10 आरोपी द्वारा नानपुर क्षेत्र में अवैध वसूली और मारपीट करना पड़ा भारी ल, नानपुर पुलिस ने आरोपियों विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की
- चंद्रशेखर आजाद नगर में TET परीक्षा व अध्यापकों की वरिष्ठता को लेकर विरोध
- विश्वकर्मा मंदिर में ध्वजा रोहण, प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों से समाजजनों एवं ग्रामीणों में उत्साह का माहौल