सलमान शेख@ झाबुआ Live
पेटलावद। हर-हर महादेव, भोले शम्भु भोलेनाथ आदि नारो के साथ नगर की सुबह शिवमय हो उठी।
यह नजारा आज सुबह सजी हुई कावड़ लेकर शिवभक्त रूपगढ़ से गंगाजल भरकर उज्जैन रवाना हुई कावड यात्रा का था। कावड़ यात्रा को ग्रामवासीयो ने विदाई दी। आईमाता मंदिर पर आरती के पश्चात् रवाना हुई यात्रा पांच दिनों के बाद महाकाल मंदिर पर जलाभिषेक करेगी। कावड़ यात्रा सबसे पहले रूपगढ़ में स्थित पूर्वमुखी हनुमान पर पहुंची। जहां पूजा-अर्चना करने के बाद आगे रवाना हुई।
*ढोल-ढमाको से निकले कावड़िये:*
आपको बता दे कि श्रावण मास शुरू होते ही जगह-जगह कावड़ यात्रा निकलने का सिलसिला शुरू हो जाता है। रूपगढ़ से भी प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 8वीं कावड़ यात्रा निकली। यात्रा में ढोल-ढमाको और धर्म ध्वजा लहराते हुए कावड़िये नाचते-गाते हुए निकले। जहां-जहां से ये भक्त गुजरे वहां पर बम-बम भोले की गूंज सुनाई दी।
*जगह-जगह हुआ स्वागत:*
कावड़ यात्रा जैसे ही नगर के प्रमुख मार्गो से गुजरी तो पूरा शहर शिवमय हो गया। पेटलावद पहुंचने पर जगह-जगह स्वागत किया गया। यहां ढोल-ढमाको के साथ बोल बम बम के जय घोष तथा भजन कीर्तन एवं नाचते गाते रवाना हुए। यहां से 122 किमी उज्जैन तक की इस यात्रा में 100 से अधिक कावडिय़े शामील है।
भोजन और फ़रियाल के यह होंगे लाभार्थी-
– 4/08/19 रविवार
*सारँगी*-फ़रियाल
*रतनलाल मोडिरामजी गहलोत*
*खाखरोड(माही)*-भोजन
*दिनेश नारायणजी चोयल*
– 5/08/19 सोमवार
*संदला*-फ़रियाल
*कमलेश अम्बारामजी प्रजापत*
*बदनावर*-भोजन
*मन्नालालजी हामड*
– 06/08/19 मंगलवार
*बड़नगर*-फ़रियाल
इच्छुक लाभार्थी
*मौलाना*-भोजन
*मूलचंद्र नानाजी राठौर*
– 07/08/19बुधवार
*हिंगोरिया*-फ़रियाल
इच्छुक लाभार्थी
*नलवा*-भोजन
*शांतिलाल नारायणजी चोयल*
– 08/08/19 गुरुवार
*उज्जैन*-महाप्रसादी
*सरपँच साहब भीमा भाई गरवाल* की ओर से।
Trending
- मन की बात सुनने के बाद मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा, कई गांवों में विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
- सापन नदी पर दिनदहाड़े लूट की वारदात, नकाबपोश बाइकर्स ने कार रुकवाकर महिला की सोने की चेन खींची
- जिला स्तरीय चित्रकला में अणु पब्लिक स्कूल की हर्षिता जैन प्रथम
- नवरात्रि गरबा उत्सव के लिए वीरदुर्गादास गरबा मंडल उत्सव समिति गठित
- पोथी यात्रा, माखनचोरी व सुदामा चरित्र प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, संत रघुवीर दास जी ने की गोसेवा की अपील
- रिश्वतखोर पंचायत सचिव को 4 वर्ष का सश्रम कारावास
- पिता के निधन के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, आरती अजनार बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन