शान ठाकुर, पेटलावद
मध्य प्रदेश शासन द्वारा छात्र-छात्राओं को शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से निशुल्क साइकिल वितरण योजना चलाई जा रही है। जिसके अन्तर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुरिया में अनुविभागीय अधिकारी तनुश्री मीना व जनप्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य अजमेर सिंह जी भूरिया, जनपद अध्य्क्ष, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती दुर्गाबाई पडियार मंडल अध्यक्ष शांतिलाल मुनिया जनपद सदस्य कन्नू मैडा महेंद्र सिंह जी राठौर, नंदु निनामा खंड शिक्षा अधिकारी राकेश यादव, खंड स्त्रोत समन्वयक श्रीमती रेखा गिरी, प्राचार्य कल्पना वर्मा, शिक्षकगण की उपस्थिति में साइकिल वितरण की गई। जिसमें कक्षा छठी के 91 एवं नवमी के 192 छात्र छात्रों को साइकिल वितरित की गई। जिससे दूरस्थ गांव से आने वाले छात्र छात्रों की नियमित उपस्थित होने का लाभ मिले। साथ ही पेटलावद विकासखंड की अन्य संस्था माध्यमिक विद्यालय बनी, हाई स्कूल कोदली, हाई स्कूल झोसर के छात्र-छात्राओं को भी साइकिल वितरित की गई।
