कांग्रेस की सरकार बनी तो सरपंचो, जनपदो और जिला पंचायत सदस्यों को अधिकार पुुनःदिए जाएंगे: दिग्विजय सिंह
जीवन राठौड़, सारंगी
पेटलावद विधानसभा के ग्राम सारंगी में कांग्रेस की जनसभा को दिग्विजय सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया की भाजपा द्वारा बड़े-बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया गया लेकिन गरीबों का नहीं किया। भाजपा सरकार ने महंगाई को चरम पर पहुंचा दिया है।
