सांसद और विधायक के चुनावो में नही मिली सफलता…. अब इंजीनियर बालूसिंह गामड़ बन गए सरपँच

0

शान ठाकुर पेटलावद 

भारत आदिवासी पार्टी से पूर्व में विधानसभा एवं लोकसभा का चुनाव लड़ चुके इंजीनियर बालूसिंह गामड़ ग्राम पंचायत गोदड़िया में सरपंच के उपचुनाव में विजय हुए हैं।

आपको बता दे कि भारत आदिवासी पार्टी से पेटलावद विधानसभा में विधायक हेतु बालूसिंह गामड़ मैदान में थे, किंतु उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वही लोकसभा चुनाव में एक बार फिर पार्टी ने उन पर विश्वास जताते हुए सांसद पद हेतु प्रत्याशी घोषित किया था, किंतु लोकसभा चुनाव में भी उन्हें सफलता नहीं मिली। अब बालूसिंह गामड़ ग्राम पंचायत गोदड़िया के उपचुनाव में सरपंच के पद पर विजय हुए हैं। ग्राम पंचायत गोदड़िया के सरपंच की मृत्यु हो जाने के उपरांत निर्वाचन आयोग द्वारा उपचुनाव करवाए गए हैं। ग्राम पंचायत गोदड़िया के उपचुनाव में बालूसिंह गामड़ को कुल 858 मत मिले है तो वही मुन्नालाल कटारा को 398, अमरसिंह 197, दोलसिंह 18 ओर नोटा पर 14 मत गिरे है। बालूसिंह गामड़ 460 मतों से विजय हुए हैं। जिन्हें रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया है। रिटर्निंग ऑफिसर एवं तहसीलदार हुकुम सिंह निगवाल की मौजूदगी में उपचुनाव शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.