झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- आपसी रंजिश और मकान अपना बताकर दो मकानों को आग के हवाले कर दिया गया। जिसमे घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। घटना रविवार रात की है।
घटना 1- जिसमे पहली घटना रात 8 बजे करीब ग्राम सातरुंडी में प्रभु गलजी कटारा की झोपड़ी में हुई। जानकारी अनुसार यहां प्रभु और देवली नानचा कटारा के बीच एक झोपडी को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। दोनों पक्ष उस झोपडी को अपना बता रहे है। इसी बीच रात में देवली और पती नानचा, भेरू कटारा, सोनू कटारा, पिंटू कटारा ने उस झोपडी में आग लगा दी। झोपडी में प्रभू का भूसा, सगोन के पाट, अनाज, घरेू सामान रखा था। जो जलकर राख हो गया। घटना के बाद 100 वाहन को सुचना मिलने पर प्रधान आरक्षक संतोष राजोरिया, पायलट सुनील पाटीदार मौके पर पहुंचे और मामले को संभाला। घटना के बाद पेटलावद से फायर ब्रिगड भी पहुंच गई थी। जिसने आग पर काबू पाया। हालांकि मामले की रिपोर्ट रात में नही हुयी थी। सोमवार को दोनों पक्ष रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना 2- दूसरी घटना ग्राम सारंगी के मोहनपाडा में हुई। यहां आपसी रंजिश के चलते दो भाइयों में विवाद हो गया तो एक भाई ने अपने भाई का मकान जला दिया।
Trending
- बोहरा समाज के पाक महीने रमजान का समापन, ईद का त्यौहार मनाया
- चैत्र नवरात्र एवं हिंदू नववर्ष पर मंदिरों में पूजा अर्चना की गई
- बारिश और ओलावृष्टि से भीगी गेहूं की फसल, किसानों को नुकसान
- श्रमदान से संवरा गांव : रिंगोल में बोरी बंधान कर रोका पानी
- न्यू हाइट्स पब्लिक स्कूल में हिंदू नववर्ष और गुड़ी पड़वा की धूम, नवाचार के साथ घोषित हुआ वार्षिक परिणाम
- राणापुर में पोरवाल समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाई श्री टोडरमल जी की जयंती
- राणापुर में गुरुदेव श्रीमद राजेंद्र सूरीश्वरजी के स्वर्गारोहण द्विशताब्दी वर्ष का भव्य आगाज
- पूर्व उपसरपंच एवं समाज सेवी हुसेनी कुतुबुद्दीन भाई का इंतकाल
- 23 मार्च को होगी आम्बुआ ग्राम पंचायत की हाट बैठक तथा मवेशी बाजार ठेके की नीलामी
- शोर और नशे से मुक्त होगा आमला गांव: फिजूलखर्ची रोकने के लिए ग्रामीणों ने एकजुट होकर उठाए सख्त कदम
Prev Post
Next Post