मोदी के जन्मदिन पर करवाया कन्याभोज, मरीजों को बांटे फल

0

झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपाईयों ने सेवा दिवस के रूप में शनिवार के दिन मनाया। पेटलावद बीजेपी द्वारा कन्याओं को भोजन करवाया गया। करीब 50 से अधिक बालिकाओं को भोजन करवाकर प्रधानमंत्री मोदी लंबी उम्र की प्राथना की गई। साथ ही बालिकाओं को पढ़ाई के लिये सामग्री भी प्रदान की गई। इसके पश्चात युवा मोर्चा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मरीजों को फल वितरीत किये गये। साथ ही मोर्चा पदाधिकारियों ने कई स्थानों पर मोदी के स्वच्छ भारत के तहत सफाई भी की। इस अवसर पर पेटलावद मंडल प्रभारी जिला महामंत्री प्रफुल गादिया, मंडल सह प्रभारी जिला मंत्री सोनिया ओसारी, मंडल अध्यक्ष शंकर राठौर, महामंत्री प्रकाश मुलेवा, नगर अध्यक्ष कीर्तिश चणोदिया, पूर्व नप अध्य्क्ष मनोहर भटेवरा, संजय भंडारी, मुकेश परमार, दुर्गादास मोटापाला, गजेंद्र नागर, संजय कहार, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष नितिराज देवडा, मीडिया प्रभारी लोकु परिहार, दीपक राठौड, राजेश यादव, लाला चौधरी, भोला भानपुरिया, सोनू विश्वकर्मा, सूरज सिंह, विनोद सोलंकी, प्रियांश कटारिया, राहुल पाटीदार, दीपक पाटीदार, कालूसिंग मेडा आदि भाजपाई मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.