शान ठाकुर, पेटलावद
01 नवंबर 2025 को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर जनजाति कार्य विभाग एवं सर्व शिक्षा अभियान के छात्रावास, आश्रम में शासन के निर्देशानुसार छात्रावास दिवस मनाया गया। विकासखंड स्रोत समन्वयक अधिकारी पेटलावद रेखा गिरि द्वारा जनजाति बालक छात्रावास बरबेट, कन्या छात्रावास बावड़ी, केजीबीवी छात्रावास करडावद पेटलावद, बालिका छात्रावास बोलासा में छात्र-छात्राओं के बीच उपस्थित होकर छात्रावास दिवस मनाया गया। इस दौरान बरवेट प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी बीएससी राजेश पाटीदार, लालसिंह अमलावर, जन शिक्षक अमृतलाल पाटीदार, रामेश्वर पाटीदार, कुशाल सिंह नायक, छात्रावास के छात्र-छात्राएं, शिक्षक, जन प्रतिनिधि, अधीक्षक एवं विद्यार्थियों के पालक उपस्थित रहे।
