शान ठाकुर, पेटलावद
राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार “ऑपरेशन F.A.C.E. (Facial Authentication Compliance Enforcement)” के अंतर्गत फर्जी सिम कार्ड जारी करने के मामले में महत्वपूर्ण कार्यवाही की गई है।
Department of Telecommunication (DOT) द्वारा उपलब्ध कराए गए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित Facial Recognition Tool (ASTR) के माध्यम से प्राप्त डाटा के विश्लेषण में पाया गया कि एक ही व्यक्ति के चेहरे (Unique Face) का उपयोग कर वर्ष 2020 से 2022 के बीच कुल 66 मोबाइल सिम अलग-अलग नाम एवं पते से सक्रिय कराए गए थे। उक्त व्यक्ति की पहचान होने पर पुलिस अधीक्षक शिव दयाल सिंह के द्वारा थाना प्रभारी रायपुरिया को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया ।
