शान ठाकुर पेटलावद
मध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भोपाल द्वारा 10 जून को अति.संचालक/संयुक्त आयुक्त/उपायुक्त(वि.) की प्रशासकीय आधार पर तबादला सूची जारी की है। जिसमे कुल 10 अधिकारी शामिल है। उक्त सूची में पेटलावद जनपद पंचायत सीईओ राजेश कुमार दीक्षित का नाम भी शामिल है, जिनकी पदौन्नति के साथ उन्हें संयुक्त आयुक्त जबलपुर संभाग के रूप में पदस्थापना दी गई है।
