ग्राम बनी में चरवाहा जागरूकता सम्मेलन हुआ, 127 वन समितियों ने लिया भाग 

0

शान ठाकुर, पेटलावद

वन मंडल झाबुआ के अंतर्गत चरवाहा जागरूकता सम्मेलन ग्राम बनी रोपणी में आयोजित किया गया। जिसमें वन मंडल अधिकारी झाबुआ की उपस्थिति में वन मंडल झाबुआ की 127 वन समितियों के 92 चरवाहों एवं वन समिति सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:30 बजे से हुई। वन मंडल अधिकारी  झाबुआ द्वारा समिति सदस्य एवं चरवाहों से सम्मेलन का1 उद्देश्य, चरवाहा सम्मेलन की आवश्यकता, वन एवं वन्य जीव के संरक्षण एवं उनकी सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान, आपसी तालमेल  एवं समन्वय तथा एक मजबूत सूचना तंत्र की स्थापना ओर जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत वन क्षेत्र में वन्यप्राणियों के लिए पेय जल हेतु झिरा एवं सौंसर निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।वही नवाचार के रूप में चरवाहों एवं समिति सदस्यों को हलमा कर वनों की सुरक्षा करने हेतु प्रेरित किया।

चरवाहों को सीटियां वितरित की गई एवं उपस्थित सदस्यों का फायर अलर्ट पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन भी किया गया। इसके साथ ही वन ओर वन्य प्राणियों की सुरक्षा हेतु कार्य करने वाले ग्राम वन समिति सदस्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए तथा अतिक्रमण, वन अग्नि से जंगल को बचाने वाले सदस्यों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में वन मंडल अधिकारी झाबुआ द्वारा वनों एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा हेतु शपथ भी दिलाई गई एवं कार्यक्रम का समापन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जन प्रतिनिधि जनपद सदस्य शम्भू निनामा, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमति नानुडी पति कालूसिंह मचार द्वारा भी वन संरक्षण, पर्यावरण एवं वन्य जीवों के महत्व से चरवाहों को अवगत कराया एवं पर्यावरण तथा वन्य प्राणियों के संरक्षण हेतु प्रोत्साहित भी किया। इस दौरान मोके पर वन परिक्षेत्र अधिकारी पेटलावद, थांदला एवं झाबुआ सहित समस्त वन अमला मौके पर उपस्थित रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.