उपकरण वितरण शिविर में बीआरसी की अध्यक्षता में 18 दिव्यांग बच्चो को वितरित किए गए उपकरण 

0

शान ठाकुर, पेटलावद

विकासखंड स्तर पर 17 सितंबर 2025 को विकासखंड स्तरीय दिव्यांग बच्चों का मूल्यांकन शिविर आयोजित किया गया था। जिसमें 22 बच्चों को उपकरण हेतु चिन्हांकित किया था। 

दिनांक 11 फरवरी 2026 को विकासखंड स्तरीय उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 18 बच्चे उपस्थित हुए जिनको उपकरण वितरण किए गए। उपकरण वितरण के दौरान एलिम्को की टीम डॉक्टर चंद्र एवं कुमारी सोनी द्वारा 18 बच्चों को उपकरण वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता  बीआरसी रेखा गिरि स्वामी द्वारा की गई। जन शिक्षक नितेश नागर द्वारा सभी का आभार किया गया। कार्यक्रम में झाबुआ से महेश बामनिया और बी आर सी की टीम सहित समस्त पालकगण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.