आर्य 21 को मेघनगर में, होगा भव्य स्वागत, तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता

0

झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट-
मप्र खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त सुरेश आर्य के मंत्री बनने के बाद पहली बार मेघनगर आ रहे है। आर्य के आगमन के चलते मेघनगर में भव्य स्वागत की तैयारियों में जुटे है कार्यकर्ता। लंबे समय तक भाजपा के झाबुआ जिले के संगठन मंत्री रहे सुरेश आर्य की झाबुआ जिले में कार्यकर्ताओं की लंबी फौज है। गौरतलब है कि आर्य ने झाबुआ जिले से ही अपनी राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। जानकारी देते हुए भाजपा जिला महामंत्री प्रफुल्ल गादिया ने बताया कि सुरेश आर्य के मंत्री बनने के बाद प्रथम बार मेघनगर आ रहे है। भाजपा कार्यकर्ता यहां आर्य का जोरदार स्वागत करेंगे। नगर में लगभग 20 जगह आर्य का भव्य स्वागत किया जाएगा। गादिया ने अधिक से अधिक इस स्वागत समारोह में पधारने की अपील की है। आर्य के आगमन से जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक, मंडल अध्यक्ष मुकेश मेहता, महामंत्री सचिन प्रजापत, कमलेश मचार, पार्षद भुपेश भानपुरिया, पूर्व उपाध्यक्ष राजमल पडियार, गौरव खंडेलवाल, नगर अध्यक्ष प्रितेश भानपूरिया, पूर्व सरपंच नटवर बामनिया, कैलाश पडियार, रसिया पारगी, बल्लु भूरिया, प्रवीण ठाकुर, राजू अहिर सहित कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.