झाबुआ लाइव के लिऐ झकनावदा से जितेंद्र राठोड की रिपोट॔ ॥ झाबुआ जिले की बडी पंचायतों मे से एक “झकनावदा” मे युं तो हाट बाजार मे आऐ व्यापारियों से टैक्स के रुप मे अच्छी खासी राशि वसुलती है लेकिन सुविधाओ के नाम पर आलम यह है कि गर्मीयों में पेयजल के लिऐ ना सिर्फ व्यापारी तरसते है साथ ही साथ लगभग 50 गांवो से आने वाल ग्रामीण भी इस भीषण गर्मी मे पीने के पानी को तरसते है । आलम यह है कि एक कुंऐ मे उतरकर लोग अपनी प्यास बुझाने को मजबूर है । इस संबध मे पंचायत के सरपंच आश्वासन ही दे रहे है वही गांव के पंच राजेश कासवा पंचायत ओर पीएचई पर जनसमस्याओ की उपेक्षा का आरोप लगा रहे है वही व्यापारी चंपालाल एंव शंकर भी पेयजल संकट से परेशान है ओर पंचायत पर सवाल उठा रहे है इसके विपरीत पीएचई के उपयंत्री के सी अहरिवार कहते है कि आप लोग मंजूर करवा लो गांव के बीच मे पेयजल उपलब्ध करवा देगे नही गांव बाहर ही ठीक है जबकि इलाके के एसडीएम अशोक जाधव कहते है कि मै तत्काल निर्देश देकर व्यवस्था करवाता हुं ।
Trending
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास
- MP ITI एडमिशन 2026: ‘पहले आओ पहले पाओ’ राउंड शुरू, 22 सितंबर तक कर सकेंगे चॉइस फिलिंग
- शासकीय भूमि पर अवैध खनन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग
- गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा का भव्य आगमन किया, गांव में कई जगह विराजे गणपति बप्पा
- राणापुर में पर्यूषण महापर्व की धूम: संवत्सरी पर की क्षमायाचना, तीन तपस्वियों की तपस्या जारी
- उबलड़ में बकरियों के बच्चों को बचाने नाले में उतरी महिलाएं, तेज बहाव में फंसी
- विकास के दावों की पोल: ग्राम जवानिया में उफनते नाले से गुजरने को मजबूर अंतिम यात्रा
- पेटलावद में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना के लिए हुआ भूमि पूजन
- देवताओं में प्रथम पूज्य गौरीसुत रिद्धि सिद्धि के दाता श्री गणेश जी की स्थापना हुई
- माटी की गणेश प्रतिमा बनाने का दिया प्रशिक्षण, विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Next Post