लोहित झामर, मेघनगर
भारतभर में 26 दिसंबर को मनाए जाने वाले वीर बाल दिवस के अवसर पर झाबुआ जिले के मेघनगर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह दिवस सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों जोरावर सिंह एवं फतेह सिंह के बलिदान की स्मृति में मनाया जाता है।
कार्यक्रम का आयोजन मेघनगर स्थित कन्या छात्रावास के खेल मैदान परिसर में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया के मार्गदर्शन में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री राजेश वसुनिया उपस्थित रहे। वीर बाल दिवस की संयोजक आरती भानपुरिया, सह संयोजक बबलू सकलेचा, मेघनगर मंडल अध्यक्ष रूपसिंह भूरिया, मंडल महामंत्री ज्योति नटवर बामनिया, वार्ड क्रमांक-3 पार्षद लाखन देवाना, कवि जगदीश राघव, बेड़ावली के पूर्व सरपंच बाबू मचार विशेष रूप से मौजूद रहे।
