Trending
- मंडी प्रांगण में अभिजीत मुहूर्त में शुरू हुई खरीदारी
- ट्रैफिक पुलिस ने वाहनो से मोडिफाई सायलेंसर निकलवाये
- दिशा समिति की बैठक में विधायक सेना महेश पटेल ने विभागों की कार्य शैली पर उठाए सवाल
- जन सहयोग से बरझर में पुलिस ने हेलमेट वितरित किए
- ग्राम सभा की ऐतिहासिक बैठक में नवीन ग्राम सभा गठन
- एसडीएम निधि मिश्रा ने दी सख्त हिदायत — 10वीं-12वीं का रिज़ल्ट 100% चाहिए, जनशिक्षक करें सुधार
- आम्बुआ में गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव संपन्न
- अति प्राचीन राम मंदिर पर अन्नकूट महोत्सव मनाया
- बखतगढ़ व उदयगढ़ पुलिस ने अवैध शराब पकड़ी, 1 वाहन जब्त
- गाय गोहरी पर्व मनाया गया, हजारों ग्रामीण उमड़े गाय गोहरी देखने
मेघनगर। भारतीय जनता पार्टी एवं महिला मोर्चा मेघनगर मंडल एवं जिला भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों द्वारा सोमवार को दोपहर 3 बजे स्थानीय रामदल अखाड़े पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के मुख्य मार्गदर्शक का जन्मोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया। उक्त आयोजन में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पुरुषोत्तम प्रजापति, जिला महामंत्री प्रफुल्ल गादिया, भाजपा के मंडल अध्यक्ष मुकेश मेहता, नगर अध्यक्ष प्रितेश भानपुरिया, महिला मोर्चा की भाजपा जिलाध्यक्ष आरती भानपुरिया, अजजा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बाबू मचार विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह बसोड़, महिला मोर्चा की जिला मंत्री अर्चना शर्मा, महिला मोर्चा की जिला मीडिया प्रभारी साक्षी गुप्ता नगर मंडल उपाध्यक्ष महिला मोर्चा की राधा बृजवासी महिला मोर्चा के नगर मंत्री श्रुति सामाजिक संगठन, गणेश मंदिर से चन्दन बाला शर्मा, शंकर मंदिर से मेना केवट, साईं मंदिर से सावित्री राठौर, सुनीता वही नगर की बड़ी संस्था गायत्री परिवार से मंजुला मिस्त्री एवं वनवासी क्षेत्र से वसुनिया फलिया, तेजाजी फलिया तलाव फलिया की प्रमुख महिलाएं उपस्थित रही। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने भी अटल बिहारी वाजपेई के 93वें जन्मदिन पर भजन गाकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण भी किया। साथ अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य एवं लंबी उम्र की कामना भगवान से की, तो भाजपा महिला मोर्चा की ओर से राम दल अखाड़ा समिति के प्रमुख पुरुषोत्तम प्रजापत को स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाते हुए डस्टबिन दिया गया। अटल बिहारी वाजपयी के जन्म उत्सव पर आज एक विशेष दिन तुलसी दिवस होने के साथ-साथ भाजपा महिला मोर्चा की ओर से रामदल अखाड़ा समिति में तुलसी के पौधे भी वितरित किए गए। प्रत्येक महिला उक्त जन्मोत्सव में जिन्होंने अपनी सहभागिता की प्रत्येक सामाजिक संगठन की महिलाओं को खून की जांच उनका ब्लड ग्रुप के साथ हीमोग्लोबीन की जांच का आयरन एवं कैल्शियम संबंधित दवाइयां चिकित्सा भाजपा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संतोष नायक, डॉ अंकित हाडा, डॉ भावेश कटारा की टीम एवं नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य अस्पताल से लैब टेक्नीशियन सोनी द्वारा सेवा देकर आयरन एवं कैल्शियम से संबंधित दवाइयां निशुल्क रूप से अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में सभी महिलाओं को वितरित की गई।