धूमधाम से मनाया गुरु नानक जयंती पर्व, महाआरती-भंडारे में जुटे समाजजन

0

झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से कौशल राज सोनी की रिपोर्ट-
प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी मेघनगर के बंजारा समाज ने गुरु नानक जयंती का प्रकाश पर्व के रूप में धूमधाम-उत्साह और आस्थाओं के साथ मनाया। समाज के भोपत देवाणा, दिलीप देवाणा, यशवंत देवाणा और समाजजनों ने दोपहर 12 बजे गुरुनानकजी की महाआरती कर अरदास की। इस दौरान बड़ी संख्या में बंजारा समाज और नगरवासियों ने इसमें भाग लिया। सतनाम श्री वाहेगुरु के जयकारे के साथ भंडारे का प्रारंभ किया गया। समाज के दिलीप देवाणा ने बताया कि समाजजन और नगरवासियों के सहयोग सें पिछले कई वर्षों से श्रीगुरु नानक जयंती पर्व को प्रकाश पर्व के रूप में मनाकर भंडारे का आयोजन कर रहे हैं। देर शाम तक भंडारे में नगर के हर वर्ग हर धर्म के लोग पहुंचे सभी ने श्रीगुरु नानक के दर्शन कर भंडारे का लाभ लिया। यशवंत देवाणा, चीनू देवाणा, रोहित देवाणा, अशोक देवाणा, लखन देवाणा ने आयोजन को सफल बनाने के लिए नगरवासियों और बंजारा समाज का आभार व्यक्त किया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.