डॉ. महेन्द्रजी उपाध्याय की स्मृति में सेवा भारती को सहयोग स्वरूप राशि भेंट की गई

0

मेघनगर। सेवा भारती के मार्गदर्शन में चलने वाला भैयाजी दाणी सेवा न्यास, जनजातीय सशक्तिकरण केंद्र बड़ा घोसलिया मेघनगर के प्रकल्प द्वारा समाज जागरण के कई प्रेरक कार्य किए जा रहे है, बड़ा घोसलिया में संचालित छात्रावास में वर्तमान में झाबुआ, धार और अलीराजपुर तीन जिलों के अभावग्रस्त परिवार के 55 शिक्षार्थी अपने उज्ज्वल भविष्य केलिए निरंतर अध्ययन कर रहे हैं। 

इसी तारतम्य में डॉ. महेन्द्र उपाध्याय की स्मृति में मोक्ष निधि के रूप में सेवा भारती प्रकल्प बड़ा घोसलिया को 11000/- रूपये की राशि सहयोग स्वरूप भेंट की गई। हिंदू धर्मग्रंथ जैसे गरुड़ पुराण और भगवद् गीता, में भी दान को मोक्ष प्राप्ति का एक महत्वपूर्ण साधन बताया गया है, जो व्यक्ति को इस जन्म-मरण के बंधन से मुक्त करता है। “दान से खुलते हैं मोक्ष के द्वार” यह एक गहरा आध्यात्मिक सत्य है, जिसका अर्थ है कि निस्वार्थ भाव से किया गया दान मन को शुद्ध करता है, अहंकार को कम करता है और व्यक्ति को जन्म-मरण के चक्र से मोक्ष की ओर ले जाता है, यह निष्काम कर्मयोग और परोपकार का एक रूप है जो हमें उच्च चेतना से जोड़ता है और सकारात्मक कर्म बनाता है। सेवा भारती परिवार प्रशांतजी उपाध्याय (मोंटूजी) का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता है और ऐसी प्रेरणादायक सेवा भावना केलिए अभिनंदन करता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.