लोहित झामर, मेघनगर
सैकड़ों श्रद्धालुओं के हृदय में बसे फुटतालाब हनुमान जयंती महोत्सव में श्रद्धालुओं के लिए बनाया गया विशालकाय पंडाल उस समय छोटा पड़ गया जब भारत भर में सब तेरा सांवरिया सेठ मेरा तो कुछ भी नहीं गाकर प्रसिद्ध हुए भजन गायक गोकुल शर्मा फुटतालाब के मंच पर पहुँचे l
जिले भर के युवाओं के साथ पड़ोसी राज्य के युवा और महिलाएं भी गोकुल शर्मा को सुनने के लिए फुटतलाव में पहुँची l अचानक इतनी भीड़ आ जाने के चलते आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य सुरेश चंद्र पूरणमल जैन और राजेश रिंकू जैन ने 2000 कुर्सियों की अतिरिक्त व्यवस्थाएं की बावजूद इसके कई लोगों को कार्यक्रम में बैठने की जगह नहीं मिली लोगों ने सड़क पर खड़े-खड़े कार्यक्रम को निहारा और गोकुल शर्मा के लिए तालियां बजाई मंच से प्रसिद्ध भजन गायक गोकुल शर्मा ने इतने बड़े आयोजन को इतने लंबे समय तक करवाने के लिए पप्पू भैया और रिंकू भैया के लिए खूब सारी तालियां बजवाई उन्होंने कहा कि सनातन धर्म से जुडे इस तरह के लगातार चलने वाले आयोजन कम देखने को मिलते हैं श्री राम भक्त हनुमान का यह मंदिर प्रसिद्ध तो है ही हजारों लोगों की आस्था का केंद्र भी है उन्होंने अपने भजन मेरी गाडी मेरा बंगला सब तेरा सांवरिया सेठ मेरा तो कुछ भी नहीं गाकर लोगों का दिल जीत लिया।
