लोहित झामर, मेघनगर
मेघनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित ऑफिस मेटल इन प्रोसेसिंग लिमिटेड में कल लगभग 50 से 60 मजदूरो ने धरना प्रदर्शन किया मजदूर अपनी मजदूरी के लिए कई महीनो से फैक्ट्री के चक्कर लगा रहे हैं पर उन्हें निराशा ही हाथ लग रही है कल कई पुरुष और महिलाएं सुबह 10:00 बजे से रात 8:00 तक ओवैस मेटल के गेट पर धरने पर बैठे रहे लेकिन वहां के स्टाफ मजदूरों की समस्या सुलझाने के बदले अपने आप को बचाते नजर आए पहले भी यहां पर कुछ मजदुर धरने पर बैठे थे।
पिछले छह महीनों से वेतन न मिलने के कारण मजदूरों की आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। मजदूरों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित कंपनी से अपनी समस्या रखी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
