लोहित झामर, मेघनगर
नवयुवक परिषद अध्यक्ष देवेंद्र जैन के नूतन भवन बी.एम. विला से आचार्य श्री नित्यसेन सुरीश्वर जी म.सा. एवं साधु भगवंतो का नगर प्रवेश हुआ। जयघोष के साथ भव्य जुलूस प्रारंभ हुआ नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए श्री शांतिसुमतीनाथ जैन मंदिर, श्री गौड़ी पार्श्वनाथ मंदिर होते हुए श्री राजेंद्र श्री ज्ञान मंदिर में दर्शन वंदन पश्चात पेपराल नगरी पहुंचा।
नगर परिषद प्रांगण में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक, नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार,उपाध्यक्ष मेघा भानपुरीया, पार्षद राखी जैन पार्षद समता भंडारी आदि ने गहुली कर गुरुदेव से आशीर्वाद लिया। दशहरा मैदान पर रोटरी क्लब अपना संस्थापक भरत मिस्त्री, विनोद बाफना, डॉक्टर किशोर नायक, राजेश भंडारी, सुमिता जैन, महेश प्रजापत, ऋषि राका आदि ने दर्शन वंदन किया। बोहरा समाज में अली असगर बोहरा के साथ सभी समाज जनों ने कामली ओड़ा कर आशीर्वाद लिया। जयघोष के साथ मंगल प्रवेश जुलूस कार्यक्रम पेपराल नगरी पहुंचा। मंगलाचरण से कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ।
