अलीराजपुर लाइव के लिऐ “कठिठवाडा” से गोपाल राठोड की रिपोर्ट ॥ कठिठवाडा तहसील मुख्यालय से 35 किमी दुर ” केलरी” गांव मे कल रात दो सगे भाइयों ” इशान ओर रंगला” के मकानों मे अचानक आग लग गयी जिससे दोनों के मकान जल गये । साथ ही मकान मे रखा सारा सामान भी जलकर राख हो गया । घटना की सुचना मिलने पर इलाके के तहसीलदार ‘अजमेर सिंह गोर” मोके पर पहुँचे ओर मोका मुआयना कर नुकसानी का पंचनामा बनाया। तहसीलदार अजमेर सिंह गोर ने अलीराजपुर लाइव को बताया कि “दोनो भाई जिनका मकान जला है उनका सब कुछ जलकर राख हो गया है लिहाजा प्रशासन ने दोनो परिवारो को फिलहाल सरकारी भवनों मे रहने की जगह उपलब्ध करवा दी है दोनो को क्षतिपूर्ति प्रदान की जायेगी ।फिलहाल मानवीय पहल करते हुऐ तहसीलदार ने 50-50 किनो राशन उपलब्ध करवा दिया है साथ ही दोनो पीड़ितों के बीपीएल होने के चलते उन्हें “इंदिरा आवास” आंवटित करने की भी तहसीलदार अजमेर सिंह गोर ने अनुशंसा की है ।

Trending
- दवाई से भरा ट्रक चोरण माता घाट पर असंतुलित होकर पलटा
- झाबुआ में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: आयुष कार्यालय की महिला क्लर्क का पति 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
- छकतला में आंधी-बारिश के बाद से बिजली गुल, बैंकों में कामकाज ठप
- महिला की बेरहमी से हत्या, हाथ पैर बांधकर कुएं में फेंका
- बोहरा समाज के पाक महीने रमजान का समापन, ईद का त्यौहार मनाया
- चैत्र नवरात्र एवं हिंदू नववर्ष पर मंदिरों में पूजा अर्चना की गई
- बारिश और ओलावृष्टि से भीगी गेहूं की फसल, किसानों को नुकसान
- श्रमदान से संवरा गांव : रिंगोल में बोरी बंधान कर रोका पानी
- न्यू हाइट्स पब्लिक स्कूल में हिंदू नववर्ष और गुड़ी पड़वा की धूम, नवाचार के साथ घोषित हुआ वार्षिक परिणाम
- राणापुर में पोरवाल समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाई श्री टोडरमल जी की जयंती
Next Post