सुनील खेड़े@जोबट
जोबट। भगोरिया पर्व को लेकर काफी उत्साह और उमंग लोगों में देखने को मिला है। भगोरिया पर्व का अब धीरे-धीरे रंग चढ़ने लगी है और गुरुवार को यहां पर अपार भीड़ दिखाई दी है। जहां पर अपनी परंपरागत तरीके से सज धज आने वाले ग्रामीण जनों की युवा और युवतियों की टोलियां भी आकर्षण का केंद्र बनी है। यहां पर दोनों प्रमुख दलों के साथ ही सामाजिक संगठनों ने भी परंपरागत तरीके से गेर निकाली है। वही प्रशासन भी मुस्तैद रहा।

जोबट नगर के महाविद्यालय परिसर में भगोरिया पर्व कब मेला आयोजित हुआ है, जहां पर परंपरागत तरीके से अनेक संस्कृति और यहां पर वेशभूषा में ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली युवतियों की टोलिया भी आकर्षण केंद्र बनी। अब धीरे-धीरे यहां पर भगोरिया पर्व का रंग उल्लास और उमंग के साथ बिखरते बाद दिखाई देने लगा है। गुरुवार को जोबट नगर के महाविद्यालय परिसर में आयोजित हुए भगोरिया पूर्व में यहां पर युवा और युवतियों की टोलिया आने आकर्षण केंद्र बने साज धज कर युवतियां का कदमताल भगोरिया मेला स्थल की ओर बढ़ रहा था जहां पर अनेक प्रकार के दुकानों के स्टाल सजे थे वही झूला चकरी का भी खूब आनंद लिया है। यहां पर बड़े झूले नदारद रहे। लेकिन फिर भी भीड़ अपार रही है।

लोगों ने भीड के साथ ही अन्य संसाधनों का खूब लुफ्त उठाते हुए दिखाई दिए हैं। कांग्रेस से सुरपाल अजनार, महेश पटेल तो भाजपा से इंदर सिंह चौहान ने निकाली गैर, भाजपा कांग्रेस के साथ सामाजिक संगठनों ने भी गेर निकाली
जोबट नगर में हर बार की तरह इस बार भी कांग्रेस कमेटी के द्वारा परंपरागत तरीके से यहां पर गेर निकाली है जिसमें कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश, पूर्व केंद्रीय मंत्री व झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया पटेल, जिला अध्यक्ष केशर सिंह डावर,जिला महासचिव सुरपाल अजनार, जिला कांग्रेस प्रभारी प्रभु राठौड़, जिला पंचायत सदस्य सुश्री हजरी अजनार, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष ओम प्रकाश राठौड़, सरदार अजनार, डॉ.राम पटेल, मम्मा मिया के साथी आदि वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे और परंपरागत तरीके से यहां पर ढोल मांदल की थाप पर देखते हुए गैर निकाली है।
