जितेंद्र वर्मा, जोबट
नगर परिषद जोबट के सफाई कर्मचारी वेतन नहीं मिलने से नाराज होकर आज हड़ताल पर उतर आए कर्मचारियों ने काम बंद कर जोबट नगर परिषद के खिलाफ विरोध जताया।

सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप होने से नगर के मुख्य चौराहों, गलियों और बाजार क्षेत्रों में कचरे और गंदगी का अंबार लग गया है। हर तरफ फैली गंदगी से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बदबू और अस्वच्छता के कारण बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।
सफाई कर्मियों का कहना है कि उन्हें समय से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कई बार अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिसके चलते मजबूर होकर उन्हें हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा।
