लोकसभा में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करने पहुंची क्षेत्र की नवनिर्वाचित सांसद अनीता नागरसिंह चौहान

May

जितेंद्र वर्मा, जोबट 

लोकसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत में भाजपा कार्यकर्ताओं का भी अहम योगदान रहा। कार्यकर्ताओं ने दिन रात पार्टी के लिए काम करते हुए रतलाम झाबुआ अलीराजपुर सीटो पर ऐतिहासिक जीत दिलाई। लोकसभा में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद कार्यकर्ताओ को धन्यवाद ज्ञापित करने भाजपा लोकसभा  रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, क्षेत्र की सांसद अनीता नागरसिंह चौहान आज जोबट पहुंची, जहां मंडल के सैकड़ो  कार्यकर्ताओं से भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया। 

दरअसल, हाल ही में सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने रतलाम झाबुआ अलीराजपुर सीटों पर बड़ी जीत दर्ज की. इस सीट पर  अनीता नागर सिंह चौहान 2 लाख से अधिक वोटों से चुनाव  जीती वही लोकसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत में भाजपा कार्यकर्ताओं का भी अहम योगदान रहा. कार्यकर्ताओं ने दिन रात पार्टी के लिए काम करते हुए रतलाम झाबुआ अलीराजपुर सीटो पर ऐतिहासिक जीत दिलाई। लोकसभा में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करने भाजपा सांसद अनीता नागर सिंह चौहान जोबट के श्रीवास्तव गार्डन में पहुंची जहां पर सैकड़ो कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनसे चर्चा कर आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता वे पूर्व जिला अध्यक्ष हीरालाल शर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीपक चौहान,देवेंद्र श्रीवास्तव, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश अग्रवाल,वरिष्ठ पत्रकार मनीष जोशी,मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र  मंडलोई, जनपद अध्यक्ष पति भूपेंद्र भूरिया, नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल मोनिया, सुरपाल जी अजनर, संजय जी वाणी, फरीद शेख,सोहन जी डोडवे, बबलू भाई, अकबर खत्री, नितेश अग्रवाल,संदीप वाणी ,गजेंद्र जी राठौड़,रफीक शेख,सुरपाल अजनार,राजेंद्र डावर, विक्रम चौहान,जितेंद्र मंडलोई, केहरु भाई,गजरु भाई,वह कई वरिष्ठ कार्यकर्ता वह नगर और ग्रामीण के कार्यकर्ता मौजूद थे।