बस की टक्कर से एक घायल, जोबट अस्पताल के बाद जिला चिकित्सालय रेफर

0

जितेंद्र वर्मा, जोबट

चमार बिगड़ा फाटक के पास खट्टाली से आ रही निजी बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल की पहचान विक्रम नानकिया निवासी ग्राम पंचायत बड़ागुड़ा के रूप में हुई है, जिनकी उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना दिनांक 1 फरवरी को दोपहर लगभग 2 से 3 बजे के बीच हुई। हादसे के बाद घायल को तत्काल उपचार के लिए जोबट अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद हालत को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय अलीराजपुर में भर्ती करने हेतु रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.