फांसी के फंदे पर लटका मिला बालक का शव, पुलिस जांच में जुटी

0

जितेंद्र वर्मा, जोबट

जोबट थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कनवाडा में एक दुखद घटना सामने आई है। जहां एक बालक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। जानकारी के अनुसार प्रवीण मोर्य नामक बालक जंगल में मवेशी चराने गया था। इसके बाद बाद उसका शव महुए के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजन सिविल अस्पताल जोबट लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.