देश को समृद्ध, विकसित बनाने और गरीबों के कल्याण के लिए तत्परता से लगी है भाजपा सरकार : नागरसिंह चौहान
जितेंद्र वर्मा, जोबट
आजादी के बाद नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद निरंतर देश आगे बढ़ रहा है , हर युवा हर महिला आत्मनिर्भर बनने लगी है। जो किसी ने सोचा भी नहीं था वैसा देश बनने जा रहा है। अब पूरा देश का हर युवा हर महिला हर बुजुर्ग एक ही बात बोलता है “मोदी जैसा कोई नहीं”। यह बात केबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं से कही।
विकसित भारत का अमृत काल, सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा हर मंडल स्तर पर आयोजित हो रही विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन बरझर, आजादनगर जोबट एवं खट्टाली मंडल पर किया गया। जिसमें केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष मकू परवाल, पूर्व विधायक माधो सिंह डावर, विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता उपस्थित हुए। सभी मंडलों के कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए भी भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष मकू परवाल ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं पर प्रकार डालते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 11 वर्षों में उनके द्वारा लिए गए जनकल्याणकारी निर्णयों से अवगत करवाया। साथ ही मेक इन इंडिया और मेड इन इंडिया के साथ आत्मनिर्भर भारत के विजन पर सबका ध्यान आकर्षित किया।
