जोबट में सिक्योरिटी गार्ड भर्ती के लिए रोजगार मेले का आयोजन

0

जितेंद्र वर्मा, जोबट

मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से गुरुवार को जनपद पंचायत जोबट के सभा कक्ष में सिक्योरिटी गार्ड भर्ती हेतु रोजगार मेले का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित हुआ।

शिविर में जोबट एवं आसपास के क्षेत्रों से लगभग 30 युवाओं ने पहुंचकर अपना पंजीयन कराया। भर्ती शिविर में केवल पुरुष अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनकी आयु सीमा 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई थी। इस दौरान अभ्यर्थियों की ऊंचाई, वजन सहित अन्य शारीरिक मापदंडों का परीक्षण किया गया।

भर्ती प्रक्रिया एसआईएस सुरक्षा कंपनी ट्रेनिंग सेंटर नीमच (जवासा) के भर्ती अधिकारी अरविंद गुर्जर द्वारा संपन्न कराई गई। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के बाद विभिन्न स्थानों पर नियुक्ति दी जाएगी। कंपनी द्वारा 18 से 22 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन के साथ ग्रेच्युटी, बोनस तथा अन्य भत्तों की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

जनपद पंचायत जोबट के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) पवन सहने ने रोजगार मेले को लेकर कहा कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं। उन्होंने युवाओं से आने वाले समय में आयोजित होने वाले रोजगार मेलों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील।

Leave A Reply

Your email address will not be published.