जितेंद्र वर्मा, जोबट
होली के पावन पर्व पर जोबट में पुलिस और पत्रकारों द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जोबट एसडीओपी रविन्द्र राठी एवं थाना प्रभारी विजय वास्कले ने पुलिस स्टाफ और पत्रकार साथियों के साथ मिलकर होली का त्योहार बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे तथा सौहार्द का संदेश दिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों, जवानों और पत्रकारों ने मिलकर उत्सव का आनंद लिया।
