जितेंद्र वर्मा, जोबट
जोबट नगर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा टंट्या मामा चौराया कॉलेज रोड से शुरू होकर कृष्ण मंदिर चौराहा होते हुए नगर के मुख्य मार्गों से गुजरी और चंद्रशेखर आजाद प्रतिमा चौरा पर संपन्न हुई। यात्रा की शुरुआत डीजे पर देशभक्ति गीतों के साथ हुई, जिसमें शामिल लोगों ने तिरंगे लहराते हुए अपनी देशभक्ति का इजहार किया।
