जोबट में चालक-परिचालक कल्याण संघ इकाई का गठन, अमित वसुनिया (बबलू भाई) को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी

0

जितेंद्र वर्मा, जोबट

जोबट में चालक-परिचालक कल्याण संघ की नई इकाई का विधिवत गठन किया गया। आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में वाहन चालक एवं परिचालक उपस्थित रहे सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया गया, जिसमें संगठन की कमान युवा एवं सक्रिय सदस्य अमित वसुनिया (बबलू भाई) को सौंपी गई।

बैठक के दौरान चालकों एवं परिचालकों की विभिन्न समस्याओं, उनके अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा, आपसी सहयोग और संगठन की मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और जरूरतमंद साथियों की हरसंभव सहायता करने का संकल्प लिया।

 संघ की नई कार्यकारिणी इस प्रकार है –

संरक्षक – रामेश्वर भाई

अध्यक्ष – अमित वसुनिया (बबलू भाई)

उपाध्यक्ष – भारत डावर, चतुर्भुज राठौर

सचिव – सोनू ठाकुर

सह सचिव – अमीरुद्दीन कुरैशी

कोषाध्यक्ष – आशिक अली मकरानी

सह कोषाध्यक्ष – राहुल भाई

संगठन मंत्री – राकेश डावर, गजेंद्र डावर

सलाहकार – दिलूभाई, इंदर सिंह डूडवे

नवनियुक्त अध्यक्ष अमित वसुनिया ने अपने संबोधन में कहा कि संघ चालक-परिचालकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। उनकी समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाकर निराकरण कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। साथ ही सामाजिक और आपातकालीन परिस्थितियों में भी संगठन सक्रिय भूमिका निभाएगा।

बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने नई टीम को शुभकामनाएं दीं और संगठन को एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का भरोसा जताया। नगर में इस गठन को लेकर उत्साह का माहौल देखा गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.