जितेंद्र वर्मा, जोबट
भारतीय जनता पार्टी ने आलीराजपुर जिले के विभिन्न मंडलों के मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। यह घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार की गई है। जारी सूची के अनुसार जोबट विधानसभा अंतर्गत जोबट मंडल से नरेंद्र मंडलोई को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।
