जितेंद्र वर्मा, जोबट
आज जनपद पंचायत जोबट मे अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। यह आयोजन जनपद पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित किया गया,यह कार्यक्रम सामाजिक न्याय विभाग द्वारा संयुक्त रुप से आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में वृद्धजनों को पुष्पमाला पहन के हाथ में श्रीफल व शाॅल पहना कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों को सम्मान करना था,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष शरमी भूपेंद्र भूरिया, जोबट जनपद सीईओ माया बारिया, जनपद सदस्य, लेखपाल गणपत धरवाल व अधिकारी गण उपस्थित थे।
