झाबुआ। स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत छितरी हुई बसाहट में फलियों में बसे सबसे कम साक्षरता दर वाले झाबुआ जिले में स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता आई है उसी का परिणाम है कि लोगो ने सहर्ष आगे आकर अपने घरो में शौचालयों का निर्माण करवाया एवं उनका उपयोग भी कर रहे है। फलस्वरूप ग्राम पंचायत करडावद बडी को खुले में शौच मुक्त घोषित किया गया। खुले में शौच मुक्त होने से ग्रामीण समुदाय में खुशी की लहर देखने को मिली और ग्राम पंचायत स्तर पर गौरव यात्रा निकाली गई, गौरव यात्रा से समुदाय ने अपने आप को गौरवांन्वित महशूस किया। ग्राम पंचायत द्वारा समस्त परिवारों को शौचालय का उपयोग करना सुनिश्चित किया गया इन ग्राम पंचायत में मोर्निग फोलोअप के माध्यम से घर-घर में जाकर जागरूकता फैलाने का कार्य किया जा रहा है।
गांव में निकली गौरव यात्रा
ग्राम करडावद बडी में खुले में शौच मुक्त होने पर गौरव यात्रा निकाली गई। गौरव यात्रा में गामीणो ने ढोल ढमाको के साथ नाचते हुवे अपने खुशी व्यक्त की। गौरव यात्रा में सीईओ जनपद पंचायत निशीबालासिंह सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामीण जनों ने भाग लिया एवं सभी को स्वच्छता का संदेश दिया।
Trending
- गौरी शाह बाबा का उर्स 31 मार्च को, शानदार कव्वाली के साथ संदल पेश की जाएगी
- पहले प्रधानमंत्री की मन की बात और फिर दाऊदी बोहरा जन की बात कैबिनेट मंत्री एवं सांसद ने सुनी
- भजन गायिका आशा वैष्णव को सुनने बड़ी संख्या में पहुँचे श्रद्धालु, पूरे जैन परिवार की प्रशंसा
- उमरकोट में 31 मार्च को होगा विशाल सनातन धर्म सभा का आयोजन
- सैयदना साहब के स्वागत में बंद रहेगा बरझर, सर्वसमाज की बैठक में लिया गया निर्णय
- रोटला में स्वामी प्रणवानंदजी के श्रीमुख से हुई श्रीमद् भागवत कथा
- श्री राधेकृष्ण की रासलीलाओं से प्रारंभ हुआ फुटतालाब हनुमान जयंती महोत्सव, बृज के कलाकारो ने फुटतालाब को बना दिया बृज धाम
- विपत्ती में साथ दे वह सच्चा मित्र -पंडित ब्रज किशोर नागर
- झाबुआ के निशानेबाज युगप्रताप सिंह का ISSF जूनियर वर्ल्ड कप में चयन, मिस्र में दिखाएंगे दम
- रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव